Breaking News

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी में फैकल्टी कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम संपन्न

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “मेटलैब ट्रेनिंग” विषयक फैकल्टी कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीकी उपकरणों एवं सॉफ्टवेयर के प्रभावी उपयोग से परिचित कराना तथा उनकी शिक्षण एवं अनुसंधान क्षमता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक इ. सज्जाद अली एवं इ. मनु कुमार सिंह ने प्रतिभागी शिक्षकों को एप्लाइड साइंस एवं इंजीनियरिंग के विभिन्न क्षेत्रों में मेटलैब के व्यावहारिक उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने केवल सैद्धांतिक पहलुओं पर ही नहीं, बल्कि विभिन्न प्रयोगों और प्रोजेक्ट्स के माध्यम से सॉफ्टवेयर के वास्तविक क्रियान्वयन का भी प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी तकनीकी दक्षता को और अधिक विकसित किया। समापन अवसर पर संस्थान की डायरेक्टर डॉ. सारिका श्रीवास्तव ने कहा कि समय के साथ शिक्षकों का तकनीकी रूप से अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख एवं व्यवहारिक शिक्षा प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही। समापन समारोह का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष इ.सोमेन्द्र बनर्जी ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: प्रदेश जूनियर बालक की बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए 11 खिलाडि़यों का हुआ चयन

गाजीपुर।  प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालक की बाक्सिंग प्रतियोगिता दिनांक 10.07.2026 से 13.07.2026 तक जनपद …