Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय की परिसर में 10 वर्षीया अर्यमा शुक्ला ने बनाया गिनीज वर्ल्‍ड रिकार्ड

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जयप्रकाश सैनी के आशीर्वाद और प्रोत्साहन से आज लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में 10 वर्षीया अर्यमा शुक्ला ने तीन(3) गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का प्रयास किया। पहले प्रयास में अर्यमा ने मोस्ट डेसिमल प्लेसेज ऑफ़ फाई (गोल्डन रेशियो) मेमोराइज्ड का वर्तमान रिकॉर्ड जो कि 5005 नंबर का है और आर पी बारूकुटी के नाम पर है,उसको 5555 नंबर बोलकर तोड़ने का प्रयास किया। अर्यमा ने लगभग 45 मिनट में 5555 नंबर बोलकर नया रिकार्ड बनाने का प्रयास किया अर्यमा ने बताया कि गोल्डन  रेशियो प्रकृति में भी हर जगह मिलता है फूलों के आकार और पैटर्न के साथ-साथ प्रकृति में हर जगह मौजूद है। इसके साथ ही अर्यमा ने मोस्ट डेसिमल प्लेस ऑफ़  यूलर्स इन 1 मिनट जो कि वर्तमान में से 364 है और शार्दुल मध्यवरम के नाम है उसको अर्यमा ने 380 अंक बोलकर तोड़ने का प्रयास किया। तीसरा रिकॉर्ड मोस्ट डेसिमल प्लेस ऑफ़ फाई रिकॉर्ड इन वन मिनट के मौजूद रिकॉर्ड को भी तोड़ने का प्रयास किया जो वर्तमान रिकॉर्ड  सामान्यु माधवरम के नाम 260 अंको का है उसको अर्यमा ने 320 अंक बोलकर तोड़ने का प्रयास किया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की गाइड लाइन और निर्देशानुसार अटेम्प्ट के समय दो इंडिपेंडेंस विटनेस, दो टाइम कीपर्स और विश्वविद्यालय के गणमान्य लोग उपस्थित थे। इंडिपेंडेंस विटनेस के रूप में मैथमेटिशियन और रिसर्चर डॉक्टर आनंद बी जोशी और स्वतंत्र विटनेस के रूप में डॉक्टर गौतम कुमार दिनकर मौजूद थे और पूरी प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण कर रहे थे। प्रोफेसर मोहम्मद तारिक और डॉ रियाज अहमद अपनी स्टॉपवॉच के साथ समय की निगरानी कर रहे थे ।लखनऊ विश्वविद्यालय  क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रोफेसर अजय कुमार आर्या समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अर्यमा को अपना आशीर्वाद और प्रोत्साहन दिया और उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की बैठक में चुनाव पर हुआ विचार-विमार्श

गाजीपुर। यू0पी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन जनपद गाजीपुर की एक बैठक चुनाव को लेकर जिला …