Breaking News

गाजीपुर: पहाड़ी पर ट्रैकिंग करते समय बम धमाके में बभनौली निवासी युवक की मौत

गाजीपुर। खानपुर क्षेत्र के बभनौली निवासी हिमांशु यादव की तमिलनाडु राज्य के हनुमन्तपुरम की पहाड़ी पर लैंड माईन बम धमाके से मौत हो गई। एसएसडी परीक्षा पास कर इंटरव्यू देने मद्रास पहुचे हिमांशु उर्फ रोहित यादव (25) पुत्र रमेश यादव पहाड़ो पर घूमने चले गए। जहां रक्षा कर्मियों द्वारा टारगेट परीक्षण के लिए पहाड़ों पर गोला बारूद बिछाया गया था। अपने पांच दोस्तों के साथ पहाडो पर घूमते हुए हिमांशु का पैर बारूदी गोले पर पड़ गया। जिसमें जबरदस्त विस्फोट होने से हिमांशु यादव की मौत हो गई। इस पहाड़ी का इस्तेमाल आर्मी के जवान गोला बारूद टेस्ट करने के लिए करते है। बैंगलुरू में एयर फोर्स में कार्यरत रमेश यादव का इकलौता पुत्र हिमांशु बैंगलोर से बीटेक पास कर एसएसडी की परीक्षा पास कर इंटरव्यू देने गया था। हिमांशु की मां विनीता देवी और पिता रमेश यादव बैंगलोर से पुत्र का शव लेने तमिलनाडु के चेंगलपट्टू पहुच गए है। यमंग का शव बुधवार की शाम वाराणसी पहुचने की संभावना है।

Image 1 Image 2

Check Also

वाराणसी: आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस आपका प्रतिस्पर्धी नहीं, बल्कि बन सकता है सह-शोधकर्ता  : प्रो. मनोज दयाल

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पत्रकारिता एवं जन- संप्रेषण विभाग में सोमवार को “मीडिया …