Breaking News

जौनपुर: बेकाबू ट्रेलर ने ट्रक को पीछे से मारा टक्‍कर, दो की मौत  

जौनपुर। बदलापुर कोतवाली स्थित लखनऊ-वाराणसी फोरलेन हाइवे पर सरोखनपुर में मंगलवार की भोर में ट्रक व टेलर की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रक को हाइवे से हटवाकर यातायात सुचारू किया। पुलिस के मुताबिक भोर में तीन बजे के करीब उक्त स्थल पर अंडरपास पुलिया के ऊपर सुल्तानपुर की तरफ से आलू लादकर आ रहे ट्रक में पीछे से बेकाबू ट्रेलर ने धक्का मार दिया‌। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें उपचार हेतु सीएचसी ले जाया गया‌। जहां एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में उसकी भी मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: जिलाधिकारी ने सुनीं व्‍यापारियों की समस्‍याएं

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु/एम0ओ0यू0 क्रियान्वयन की बैठक दिनांक 20.07.2026 को अपरान्ह 5.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार …