Breaking News

पूर्व सासंद अतुल राय के माता जी के पुण्‍यतिथि पर हजारो महिलाओ में वितरित हुई साडि़यां, बोले अतुल राय- जरूरतमंदो की सहायता ही श्रद्धांजलि

गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र स्थित बीरपुर गांव में सोमवार को घोसी के पूर्व सांसद अतुलराय ने अपनी पूज्य माता जी की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा एवं साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में  महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं। पूर्व सांसद ने अपनी माता जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवा और जरूरतमंदों की सहायता ही उनके जीवन के आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में क्षेत्र के  समर्थकों एवं स्थानीय लोगों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।इस अवसर पर काँतेश्वर उपा0 लाल बाबू यादव रामप्रकाश कुशवाहा ,जय राम, यदुनंदन यादव , सुरेश खरवार , राम चौधरी रमायन चौधरी रामेश्वर पटेल , विपुल पटेल , दीनानाथ राय प्रमोद कुशवाहा आदि व्यक्ति उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

वाराणसी: आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस आपका प्रतिस्पर्धी नहीं, बल्कि बन सकता है सह-शोधकर्ता  : प्रो. मनोज दयाल

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पत्रकारिता एवं जन- संप्रेषण विभाग में सोमवार को “मीडिया …