Breaking News

गाजीपुर: वन महोत्सव के अंतर्गत पौधरोपण जन अभियान में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने किया वृक्षारोपण

गाजीपुर। सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, गाजीपुर द्वारा वन महोत्सव (01 जुलाई से 07 जुलाई) के अंतर्गत संचालित पौधरोपण जन अभियान के तहत नेता जी सुभाष चन्द्र बोस शहीद स्मारक इण्टर कॉलेज, गाजीपुर के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने अपने पति डॉ. अवधेश बिन्द के साथ आम का पौधा रोपित कर जनसामान्य से अधिकाधिक पौधरोपण एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के प्रभागीय निदेशक अजीत प्रताप सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर वन महोत्सव के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण में जनसहभागिता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला| सभी अतिथियों का स्वागत संबोधन जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया|अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। डॉ. अवधेश बिन्द ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। जनसहभागिता से ही हरित एवं स्वच्छ वातावरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन सुधीर कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी नंदगंज अनिल कुमार सिंह, हरेन्द्र यादव, कुलदीप सिंह, आदित्य यादव सहित वन विभाग के कर्मचारी व अन्य गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर के दवा व्यापारियों ने ड्रग इंस्पेक्टर बृजेश कुमार मौर्य को दी भावभीनी विदाई

गाजीपुर। गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा जनपद में 4.5 वर्ष का लंबा और सफल …