Breaking News

यूपी में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक- राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने लखनऊ में एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक की और कहा कि एनडीए के सभी नेता उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता लगातार जनता के बीच रहकर उनके लिए काम करते हैं और विपक्ष के लोग सिर्फ चुनाव के समय ही सक्रिय होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस सेवा भाव के साथ काम किया गया है उससे 2027 के चुनाव में भाजपा अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करेगी और पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए जीत की हैट्रिक बनाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्य के दौरे पर यूपी के मंत्री व भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, “यह राष्ट्रीय अध्यक्ष का संगठनात्मक दौरा है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग समूहों में चर्चा की है और भविष्य में हमें कैसे आगे बढ़ना है, इस पर निर्देश दिए हैं।” वे आगे कहते हैं, “समाजवादी पार्टी का एजेंडा नकारात्मक है। वे जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर समाज को बांटकर देश को कमजोर करना चाहते हैं।”

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर के दवा व्यापारियों ने ड्रग इंस्पेक्टर बृजेश कुमार मौर्य को दी भावभीनी विदाई

गाजीपुर। गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा जनपद में 4.5 वर्ष का लंबा और सफल …