Breaking News

राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए प्रवेश के लिए कुल 160 छात्राओ ने कराया काउंसिलिंग, अंतिम तिथि 10 जुलाई  

गाजीपुर। राजकीय महिला महाविद्यालय में आज दिनांक 9 जुलाई 2026 को दूसरे दिन भी  बीए/ बीएससी प्रथम सेमेस्टर में नवप्रवेश हेतु काउंसलिंग जारी रही। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनिता कुमारी के अनुसार बीए प्रथम सेमेस्टर में आज 80 छात्राओं ने अपना अभिलेख सत्यापन एवं विषय आवंटन का कार्य पूर्ण कराया। इस प्रकार कुल 160 छात्राओं ने बीए प्रथम वर्ष में अपना प्रवेश काउंसलिंग करा लिया हैं। जबकि बीएससी प्रथम सेमेस्टर में कुल 40 छात्राओं ने अपना अभिलेख सत्यापन करते हुए विषय आवंटन पूर्ण कराया और अब तक कुल 100 छात्राओं ने अपना प्रवेश काउंसलिंग पूर्ण करा लिया है। कल दिनांक 10 जुलाई को तीसरे दिन भी प्रवेश काउंसलिंग जारी रहेगी। 10 जुलाई को बी ए में मेरिट क्रमांक 241 से 357 तक तथा बीएससी में मेरिट क्रमांक 100 से लेकर 140 तक की छात्राओं को प्रवेश काउंसलिंग हेतु बुलाया गया है। प्रवेश काउंसलिंग के पश्चात सभी छात्राओं का समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण एवं प्रोफाइल अपडेशन किया जा रहा है। इस कार्य में प्रक्रियागत विलंब होने के कारण अत्यधिक समय लग रहा है। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण अपग्रेडेशन के पश्चात छात्राएं अपनी फीस जमा कर एक सप्ताह के अंदर लाइब्रेरी कार्ड बनवा लें। बीए बीएससी प्रथम सेमेस्टर की  कक्षाएं 20 जुलाई से प्रारंभ होगी। सभी नव प्रवेशी छात्राएं अपने निर्धारित यूनिफॉर्म में ही महाविद्यालय में उपरोक्त तिथि से कक्षाओं में उपस्थित रहेंगी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर में शीघ्र मिलेगा अंतर्राष्‍ट्रीय चिकित्‍सा सुविधा- पूर्व मंत्री विजय मिश्र  

गाजीपुर। पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मेरे राजनीति में आने …