Breaking News

मऊ: दो दिन से लापता बच्‍ची का नाले में मिला शव

मऊ। जिले में साढ़े 3 साल की लापता बच्ची का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची तीन दिनों से लापता थी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बच्ची का शव मिलने से परिवार वालों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, रेलवे कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति रेलवे में नौकरी करते हैं। परिजनों ने बताया कि 3 दिन पहले घर के बाहर पट्टी बेचने वाला आया था। बच्ची उससे पट्टी खरीदने गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। कॉलोनी के अलावा पूरे इलाके में उसकी तलाश की जा रही थी। इसके बावजूद उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। गुरुवार की सुबह कॉलोनी के कुछ लोग टहलने के लिए निकले थे। उस दौरान उन्होंने नाले में एक बच्ची का शव देखा। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिजनों ने शव की पहचान की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को इसकी रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: सम्राट चंद्रगुप्त का है गौरवशाली इतिहास- उप राज्यपाल मनोज सिन्हा

गाजीपुर। कुश स्मारक बालिका विद्यालय दिलदारनगर के प्रांगण में रविवार को सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जन्मोत्सव …