Breaking News

चंदौली: कुएं में मिला लापता महिला का शव

चंदौली। धानापुर थानाक्षेत्र के बभनियाव गांव के बाहर एक कुएं में सोमवार की सुबह एक महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, बसंती देवी (55) पत्नी केशव मौर्या रविवार की दोपहर से गायब थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह जब लोग ढूंढ़ते हुए कुएं के पास गए तो महिला का शव उतराया देखा।  आनन फानन शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान शव की पहचान बसंती देवी के रूप में हुई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को महिला घर से खेत के लिए निकली थी। किसी कारणों से वह कुएं में गिर गई थी। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मृतका के दो पुत्र और दो पुत्री हैं। पति केशव मौर्या घर पर रहकर ब्लाक मुख्यालय के पास सब्जी की दुकान चलाते हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने हमेशा महाराजा सुहेलदेव का किया है विरोध- अरून राजभर

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुन राजभर ने सपा सुप्रीमो …