Breaking News

भदोही: दूल्हा बदल कर शादी करने का प्रयास, बैरंग लौटी बारात

भदोही। सुरियावां नगर के अशोक नगर में जौनपुर से आई बारात में दूल्हा बदल जाने से बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा। जयमाल रस्म के समय लड़की वालों को शक हुआ तो उन्होंने शादी से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद बारात को बैरंग वापस लौट गई। नगर के अशोक नगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी जौनपुर के महराजगंज निवासी अमर बहादुर मौर्य के बेटे अभिषेक मौर्य से तय की थी। शादी के पहले हुई रस्मों में लड़का नहीं आया था। लड़की वालों के पास केवल उसकी फोटो थी। बताया जा रहा है कि वधू पक्ष के लोगों के पूछने पर वर पक्ष के लोग लड़के के व्यस्त होने की बात कहकर टाल देते और बताते कि वह सीधे शादी में आएंगे। शुक्रवार को धूमधाम से बारात आई। दरवाजे पर जयमाल रस्म शुरू हुई। लड़की पक्ष के लोगों को लगा कि दूल्हा दूसरा है। इस पर उन लोगों ने फोटो से मिलान किया तो उनका शक यकीन में बदल गया। लोगों ने तत्काल रस्म को रोक दी और मान मनौव्वल का दौर शुरू हो गया। काफी देर के बाद भी लड़की पक्ष के लोग शादी को तैयार नहीं हुए। वे शादी की तैयारियों में खर्च हुए पैसे वापस मांगने लगे और रातभर लड़के पक्ष के लोगों को बैठाया रखा। सुबह दोनों पक्षों में आपसी सुलह-समझौता होने के बाद बारात बैरंग वापस लौट गई। मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …