Breaking News

आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन का जारी हुआ टाइमटेबल

वाराणसी। रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 04028/04027 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल वाया छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से 29 मई से 12 जून, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा मुजफ्फरपुर से 30 मई से 13 जून, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को 03 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। गाड़ी संख्या 04028 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 29 मई से 12 जून, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 09.15 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 12.00 बजे, बरेली से 13.32 बजे, शाहजहाँपुर से 14.32 बजे, सीतापुर से 16.35 बजे, गोंडा से 19.15 बजे, बस्ती से 20.40 बजे, गोरखपुर से 22.25 बजे, दूसरे दिन छपरा से 01.30 बजे, सोनपुर से 02.33 बजे तथा हाजीपुर से 02.48 बजे छूटकर मुजफ्फपुर 04.30 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 04027 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 30 मई से 13 जून, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को मुजफ्फरपुर से 06.15 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 07.20 बजे, सोनपुर से 07.32 बजे, छपरा से 09.45 बजे, गोरखपुर से 12.55 बजे, बस्ती से 13.50 बजे, गोंडा से 15.15 बजे, सीतापुर से 19.00 बजे, शाहजहाँपुर से 21.57 बजे, बरेली से 22.54 बजे तथा दूसरे दिन मुरादाबाद से 02.05 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 05.30 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में एल.एस.आर.डी. का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 05, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …