Breaking News

बलिया: लोहे की रॉड से हमला कर बदमाशों ने की क्‍लीनिक संचालक की हत्या  

बलिया। जिले में इंदरपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित गड़वार मोड़ पर मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे क्लीनिक की संचालक कंचन भारती (35) की अज्ञात बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। कंचन बसपा कार्यकर्ता सियाराम की पत्नी थीं। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने और मोबाइल फोन नहीं उठाने पर पति क्लीनिक पर पहुंचे तो अंदर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। खारी गांव निवासी सियाराम की पत्नी कंचन भारती करीब एक वर्ष से गड़वार मोड़ पर क्लीनिक संचालित करती थीं। परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम वह क्लीनिक पर थीं। आमतौर पर शाम को कभी पति तो कभी भतीजा उन्हें क्लीनिक से घर लेकर आता था। देर शाम तक कंचन के घर नहीं पहुंचने पर पति उन्हें लेने क्लीनिक पहुंचे। मोबाइल पर संपर्क नहीं होने के बाद जब वह अंदर गए तो कंचन का शव खून से लथपथ पड़ा था। सिर व शरीर पर चोट के निशान हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष संजय मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने क्लीनिक को सील कर दिया है।

Image 1 Image 2

Check Also

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी में ‘फ्यूचर 6.0’ में छात्रों ने दिखाए नवाचार

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में वाईआई वाराणसी के  संयुक्त तत्वावधान में युवाओं …