वाराणसी। सर सुन्दरलाल चिकित्सालय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में स्थित भारतीय चिकित्सा परिसर के शल्या ओ.टी. में भगवान धन्वन्तरि जी का पूजन समारोह भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास के साथ हर वर्ष की भांति इस बार भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निर्देशक, प्रो. एस. एन. शंखवार एवं चिकित्सा अधीक्षक, सर सुन्दरलाल चिकित्सालय, प्रो. पुनीत द्वारा भगवान धन्वन्तरि जी को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान धन्वन्तरि जी के समक्ष समस्त मानव समाज के उत्तम स्वास्थ्य, आरोग्यता एवं कल्याण की कामना की। तत्पश्चात चिकित्सालय प्रशासन द्वारा भारतीय चिकित्सा परिसर मे अत्याधुनिक ईसीजी (ECG) मशीन एवं केंद्रीयकृत जालौका केंद्र में नए प्रारूप मे जालौका पालन केंद्र का शुभारंभ किया गया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….