Breaking News

दीन दायाल उपाध्याय कौशल केंद्र,  कला संकाय,  बीएचयू,  रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी कबीर एवं टेकब्रेनस् के संयुक्त तत्वावधान में एआई कार्यशाला का हुआ आयोजन

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, दीन दायाल उपाध्याय कौशल केंद्र,  कला संकाय, रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी कबीर एवं टेकब्रेनस के संयुक्त प्रयास द्वारा मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को दक्षिण परिसर स्थित, मुख्य सभागार,  न्यू येल टी, भवन में एक दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीo डीo यूo कौशल केंद्र,  के समन्वयक डॉo आरo यसo मिश्रा ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की नवीनतम तकनीकों से परिचित कराना तथा उन्हें व्यावहारिक ज्ञान, नवाचार और तकनीकी कौशल के माध्यम से सशक्त बनाना था। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोटरीनियन डॉ. अजय दुबे,  प्रेसिडेंट वाराणसी, कबीर क्लब वाराणसी, कार्यशाला प्रशिक्षक रोटo प्रयत्यूस  मिश्रा, रोटo सिद्धार्थ मुखर्जी. रोटo ऋषि  उपाध्याय, डॉ राघवेन्द्र रमन , डॉ  इरफान अंसारी,  डॉ श्रुति सिंह ने विश्वविद्यालय के संस्थापक भारतरत्न पंo मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर के  किया। एआई कार्निवल 2026–27 के लिए प्रत्येक कार्यशाला से कम से कम दो एआई चैंपियन चयनित होंगे  और मुख्य कार्यशाला वाराणसी, के भाग बनेंगेl सपना भारती (द्वितीय वर्ष, एम.एल.टी.) रोहन यादव (द्वितीय वर्ष, एम.ओ.एम.), अश्लिषा राज (द्वितीय वर्ष, एम.एल.टी.), उन्नति शाही (द्वितीय वर्ष, एफ.टी.ए.डी.), वंश पाण्डेय (तृतीय वर्ष, एच.टी.एम.), स्पंदन सरकार (प्रथम वर्ष, आर.एल.एम.) का  चयन एआई चैंपियन के लिए हुआ है I कार्यशाला की थीम “ परिसर से वास्तविक प्रभाव तक” रही। इसमें विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विभिन्न उपयोगों, संभावनाओं एवं व्यावहारिक अनुप्रयोगों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से चैट जीपीटी, गूगल जेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट, कैनवा एआई, सहित विभिन्न एआई टूल्स का लाइव प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि इन तकनीकों का उपयोग शिक्षा, अनुसंधान, व्यवसाय, कंटेंट निर्माण, सोशल मीडिया तथा दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान में किस प्रकार किया जा सकता है। कार्यशाला में विद्यार्थियों को स्वयं के एआई आधारित विचार विकसित करने, नवीन समाधान तैयार करने तथा तकनीकी नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसका एक प्रमुख उद्देश्य आगामी एआई कार्निवल 2026–27 के लिए परिसर से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन करना भी था। एआई चैंपियन के चयन की प्रक्रिया तीन चरणों में निर्धारित की गई है। प्रथम चरण में विद्यार्थियों को एआई पर अपने विचार, उपयोगिता एवं संभावित प्रभाव के संबंध में एक मिनट का भाषण देना होगा। दूसरे चरण में किसी वास्तविक समस्या के समाधान के लिए एआई टूल का व्यावहारिक प्रदर्शन करना होगा। तीसरे चरण में चयनित विद्यार्थियों को एक सप्ताह की एआई चुनौती पूरी करनी होगी, जिसमें उनकी रचनात्मकता, तकनीकी समझ एवं कार्यान्वयन क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रत्येक कार्यशाला से न्यूनतम दो एआई चैंपियन का चयन किया जाएगा। चयनित एआई चैंपियनों को 20 दिसंबर 2026 को वाराणसी में आयोजित होने वाले भव्य एआई कार्निवल 2026–27 में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में विद्यार्थियों को 2,000 से अधिक व्यवसायियों एवं उद्यमियों के समक्ष अपने नवाचार और विचार प्रस्तुत करने, उद्योग जगत के विशेषज्ञों एवं रोटरी सदस्यों से संवाद स्थापित करने तथा अपने विचारों को वास्तविक अवसरों में परिवर्तित करने का मंच प्राप्त होगा। इस आयोजन को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित किए जाने की भी योजना है। इस पहल में रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी कबीर के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. अजय दुबे (सत्र 2026–27), सचिव रोटेरियन प्रत्युष मिश्रा (सत्र 2026–27) तथा टेकब्रेनस् से श्री ऋषि उपाध्याय, एआई विशेषज्ञ एवं वक्ता का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। यह पहल विद्यार्थियों को केवल तकनीक का उपयोगकर्ता बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें नवाचारकर्ता, समस्या समाधानकर्ता एवं भविष्य के तकनीकी नेतृत्वकर्ता के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यशाला ने यह संदेश दिया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता भविष्य की तकनीक मात्र नहीं, बल्कि वर्तमान में शिक्षा, अनुसंधान एवं समाज के विकास का एक प्रभावशाली माध्यम है। कार्यशाला का मूल संदेश रहा — “खोजें, सीखें, निर्माण करें और बनें एआई चैंपियन।” कार्यशाला का संचालन सुश्री आश्लेषा तथा रोहन ने किया। इस अवसर पर डी डी यू कौशल केंद्र के समस्त विद्यार्थी, शिक्षक उपस्थित रहे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर में राशनकार्ड बनवाने के लिए जारी हुई पात्र-अपात्रों की गाइडलाइन

गाजीपुर। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि पात्र परिवार ही राशनकार्ड बनवाने के लिये आवेदन करें। …