Breaking News

महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर उस्‍मान के शहादत दिवस पर दी गयी श्रद्धांजलि, बोले सांसद धर्मेंद्र यादव- देश की आजादी में शहीद उस्‍मान की रही अहम भूमिका

मऊ। भारत-पाक युद्ध के दौरान 3 जुलाई 1948 को शहीद हुए पहले ब्रिगेडियर अमर शहीद महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर उस्मान का 78वें शहादत दिवस के अवसर पर शुक्रवार की शाम को घोसी तहसील क्षेत्र के बीबीपुर गांव में उनके पैतृक आवास पर एक श्रद्धांजलि सभा संपन्न हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों ने ब्रिगेडियर उस्मान के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी और जन प्रतिनिधियों से बीबीपुर में उनकी एक आदमकद प्रतिमा स्थापित किए जाने की जरूरत पर बल दिया। मुख्य अतिथि आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश की आजादी में ब्रिगेडियर उस्मान की अहम भूमिका रही है। उन्होंने स्वयं को कुर्बान कर दिया परंतु गुलामी को स्वीकार नहीं किया। देश को हिंदू मुस्लिम में बांटकर विभाजन करने का कार्य सत्ता रूढ़ दल करना चाह रही है। जिसे पूर्ण नहीं होने देंगे। दुनिया में हिंदुस्तान की सेना सबसे बहादुर है। आज युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर देश एवं समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की जरूरत है। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कर रहे है गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अमर शहीद ब्रिगेडियर उस्मान एक सच्चे राष्ट्र भक्त सैनिक थे। 1947 में भारत पाक विभाजन के समय उन्हें पाक सरकार द्वारा आर्मी चीफ बनाने का ऑफर दिया था। लेकिन ब्रिगेडियर उस्मान ने पाक के उस नापाक पेशकश को ठुकराकर भारत मां की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देना स्वीकार किया। श्रद्धांजलि सभा को मऊ सदर के विधायक अब्बास अंसारी, विधायक राजेंद्र कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह, उमर अंसारी एवं जिला पंचायत सदस्य सुभाषचंद यदुवंशी ने भी संबोधित करते हुए अमर शहीद ब्रिगेडियर उस्मान की जीवनी पर प्रकाश डाला।
कहा कि हमें गर्व है कि आज हम उस वीर सपूत को श्रद्धांजलि देने को इकट्ठा हुए हैं जिसने अपनी वीरता से दुश्मन देश के सैनिकों के दांत खट्टे कर दिए थे। ऐसे वीर शहीद पर हर किसी को गर्व होना चाहिए। सीताराम यादव के संचालन में चले इस श्रद्धांजलि सभा के आयोजक सुहेल अहमद ने अतिथियों सहित सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर उमेश चंद पांडेय, डॉ. सलीम खान, प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना गुप्ता, पूर्व प्रधान राजकुमार यादव, जयराम सिंह, मौलाना शम्स तबरेज, वीरेंद्र भारती, रमेश यादव, नीरज यादव, सैयद जफर आलम, नसीम अख्तर, सेराज अहमद, लालचंद यादव आदि उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: टाटा AIG कंपनी की ओर से डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

गाज़ीपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टाटा AIG कंपनी की …