Breaking News

जौनपुर: दो बाइकों के आमने-सामने की टक्‍कर में खो-खो खिलाड़ी समेत दो की मौत, तीन घायल

जौनपुर। जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के मछलीशहर-मड़ियाहूं मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ। बुधवार की देर रात में अरुआवां बाजार के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे में राज्य स्तरीय खो-खो खिलाड़ी धरम सरोज (21) समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए। धरम सरोज ने मौके पर तो दूसरी बाइक के चालक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। सिकरारा क्षेत्र के लाजीपार निवासी धरम सरोज बुधवार रात अपने साथी सूरज सरोज के साथ मछलीशहर में भरत मिलाप देखने जा रहा था। अरुआवां बाजार के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में धरम की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बाइक पर पीछे बैठा सूरज सरोज घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल दूसरी बाइक के चालक समेत तीन युवकों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान दूसरे बाइक चालक की भी मौत हो गई। सूरज सरोज का उपचार सीएचसी में चल रहा था। पुलिस ने धरम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही धरम के परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं।

Image 1

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिकविदों का अंतरराष्ट्रीय शोध जगत में परचम: ‘मैक्सीन’ आधारित नैनोमटेरियल्स पर शोध-समीक्षा पत्र प्रतिष्ठित ‘ACS’ जर्नल में प्रकाशित

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के शोधकर्ताओं ने मैटेरियल साइंस और एडवांस्ड बायोमेडिकल …