शिवकुमार
गाजीपुर। नवरात्र के पावन पर्व पर मुहम्मदाबाद विधायक शोएब उर्फ मन्नू अंसारी द्वारा नगर में दुर्गा पंडालों पर विधिवत पूजापाठ, आरती कर दुर्गा स्वरुप नौ कन्याओं का पूजा अर्चन कर उन्हे प्रसाद का भोग खिलाने की चर्चा जिले के सियासी गलियारों में जोरों पर रही। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे समाज की फिजा बदल रही है। राजनेता जनता को आकर्षित करने के लिए अपने तरफ से हर प्रयास कर रहे हैं जिसका ताजा उदाहरण मुहम्मदाबाद नगर में देखा गया। विधायक मन्नू अंसारी ने युसुफपुर मुहम्मदाबाद के दुर्गा पंडालों का उद्घाटन कर पूजा-अर्चना किया। भक्तों द्वारा उन्हे माता की चुनरी ओढ़ाई गयी। इसके बाद विधायक ने मां दुर्गा की आरती कर क्षेत्र में शांति और विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। विधायक मन्नू अंसारी ने दुर्गा स्वरुप नौ छोटी कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हे प्रसाद का भोग लगाया। विधायक के इस पूजा अर्चना की चर्चा पूरे जिले के सियासी गलियारों में रही। ज्ञातव्य है कि पहले भी अंसारी परिवार होली और दशहरा में बड़े उत्साह के साथ भाग लेता था।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….