Breaking News

अशोका वाराणसी में नेशनल फार्मेसी वीक पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

वाराणसी। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देश पर अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, के फार्मेसी विभाग में नेशनल फार्मेसी वीक 2026 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, औषधियों के जिम्मेदार उपयोग और एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।समारोह के अंतर्गत “स्वस्थ भारत–एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस से मुकाबला” विषय पर रील-मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बी.फार्म (B.Pharm.) और डी.फार्म (D.Pharm.) के विद्यार्थियों ने जानकारीपूर्ण और प्रभावशाली रीलों के माध्यम से AMR के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। प्रतियोगिता में B.Pharm. तृतीय वर्ष की टीम E ने प्रथम, दूसरे वर्ष की टीम C ने द्वितीय और टीम B ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में मिशन कॉलेज ऑफ फार्मेसी की असिस्टेंट प्रोफेसर पूनम गुप्ता बाहरी जूरी सदस्य के रूप में शामिल रहीं। असिस्टेंट प्रोफेसर प्रीत कौर और सुषमा चौहान आंतरिक जूरी सदस्य थीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम डेल्टा ने प्रथम, टीम फाल्कन ने दूसरा और टीम चार्ली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके निर्णायक मंडल में एसोसिएट प्रोफेसर पंकज मौर्य और असिस्टेंट प्रोफेसर सुरभि गुप्ता शामिल रहे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में खुशी सोनी प्रथम, प्रतीक्षा और रिश्मा द्वितीय तथा गंगा और अर्पित तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, “स्वच्छ भारत–एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस” विषय पर आयोजित फार्मा टून प्रतियोगिता में टीम B प्रथम, टीम C दूसरे और टीम E तृतीय स्थान पर रही।इस अवसर पर फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देश पर नेशनल फार्मेसी वीक मनाया जा रहा है। इसके तहत विद्यार्थियों की सहभागिता से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में नुक्कड़ नाटक, जागरूकता शिविर और रैली जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त छत्रों को नवंबर माह में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: गृह कलह के चलते वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

गाजीपुर। नगर पंचायत सैदपुर वार्ड नं. 13 के निवासी रमेश विश्‍वकर्मा 60 वर्ष ने गृह …