Breaking News

भदोही का नाम अब संत रविदास नगर होगा- सीएम योगी

भदोही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भदोही में अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद भिखारीपुर मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने 1340 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जिले को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में भदोही के नाम को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिला अब संत रविदास नगर भदोही के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद नाम को लेकर जनसभा में चर्चा तेज हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी, भदोही और मिर्जापुर को मिलाकर सिल्क क्लस्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे कालीन, रेशम और हस्तशिल्प उद्योग को नई उड़ान मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब माफिया, कर्फ्यू और उपद्रव के दौर से निकल चुका है। प्रदेश माफिया मुक्त, कर्फ्यू मुक्त और उपद्रव मुक्त होने के साथ अब उत्सव युक्त प्रदेश के रूप में आगे बढ़ रहा है। कानून-व्यवस्था में आए बदलाव का असर निवेश और रोजगार के अवसरों पर भी दिखाई दे रहा है। सपा पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उसके एजेंडे में युवा और महिला नहीं, बल्कि परिवार, माफिया और दंगाई रहे हैं। इसके विपरीत भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश का नौजवान खेलों के लिए तैयार हो रहा है। सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सुविधाओं का लगातार विस्तार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने कालीनों की बारीक कारीगरी, डिजाइन और निर्माण कला को देखा तथा कारीगरों के हुनर की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कालीन उद्योग से जुड़े लोगों से बातचीत भी की।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

गाजीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर रविवार सुबह शेखपुर पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे …