Breaking News

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी में टेकटॉक एरिना ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के सीएसआई स्टूडेंट चैप्टर की ओर से शुक्रवार  को ‘टेकटॉक एरिना’ ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने समसामयिक तकनीकी एवं सामाजिक विषयों पर अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए तर्क-वितर्क में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के लिए चार प्रमुख विषय निर्धारित किए गए थे, जिनमें स्मार्ट सिटीज में नवाचार बनाम व्यक्तिगत गोपनीयता, मानव बुद्धिमत्ता बनाम कृत्रिम बुद्धिमत्ता, शिक्षा में एआई का उपयोग : विकास या शैक्षणिक शॉर्टकट तथा स्टार्टअप संस्कृति में नवाचार, जोखिम और उद्यमिता की संभावनाएं शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने इन विषयों के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे और तकनीकी विकास के साथ उससे जुड़ी चुनौतियों पर भी चर्चा की। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के तार्किक चिंतन, संवाद कौशल, आत्मविश्वास और विचारों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने की क्षमता को परखने का अवसर मिला। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एआईएमएल द्वितीय वर्ष की आरुषि सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीएस द्वितीय वर्ष की खुशी चौबे द्वितीय तथा सीएसई तृतीय वर्ष के अभिषेक जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. आदित्य सिंह यादव, डॉ. सुष्मिता श्रीवास्तव और इ.रोहित सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम का आयोजन फैकल्टी कोऑर्डिनेटर इ. अलका सिंह एवं इ. पंकज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया। इ. अविका श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन किया। इस अवसर पर डीन सीएसई डॉ. एल.एस. मौर्य ने अपने प्रेरक संबोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ संवाद एवं विश्लेषणात्मक क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

Image 1

Check Also

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गाजीपुर! छठ महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी अनुपम …