Breaking News

गाजीपुर: प्रशासन ने जारी किया प्रतिबंधित घाटों के स्‍थान पर छठ पूजा के लिए वैकल्पिक घाट की सूची

गाजीपुर। मुख्य राजस्व अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा गंगा नदी/तालाब की गहराई एवं सुरक्षा संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए जनपद की विभिन्न तहसीलों में कुछ घाटों पर छठ पूजा के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित घाटों के स्थान पर नजदीकी वैकल्पिक घाटों/तालाबों को धार्मिक अनुष्ठान के लिए चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि तहसील सदर के अंतर्गत छोटा महादेव घाट एवं बड़ा महादेव घाट के स्थान पर पीरनगर घाट, फॉक्सगंज घाट के स्थान पर पवहारी बाबा घाट, रिवर बैंक घाट के स्थान पर पीरनगर घाट तथा पत्थर घाट के स्थान पर पावहारी बाबा घाट को चिह्नित किया गया है। इसी प्रकार अमवा घाट (लीलापुर) के स्थान पर सिकंदरपुर घाट तथा लीलापुर घाट वैकल्पिक घाट चिह्नित किए गए हैं। तहसील सैदपुर के अंतर्गत प्रतिबंधित बासूचक घाट के स्थान पर बासूचक के बगल स्थित दूसरे तालाब में पूजा-अर्चना की जा सकती है। तहसील जमानियां के अंतर्गत प्रतिबंधित पटकनियां एवं चक्काबांध पंप साइड-वन घाट के स्थान पर क्रमशः युवराजपुर एवं बवाड़े में वैकल्पिक स्थलों का चिह्नांकन किया गया है। तहसील मोहम्मदाबाद अंतर्गत सुल्तानपुर घाट के स्थान पर कोयला घाट एवं बच्चन का पुरा, तहसील कासिमाबाद अंतर्गत कोदई तालाब के स्थान पर तालाब  से 300 m की दूरी पर ग्राम पंचायत स्तर से छठ अनुष्ठान हेतु गड्ढा खोदा जा रहा है।  प्रतिबंधित गेहूदी के स्थान पर गोधनी नाल गोचर की भूमि में भी अनुष्ठान हेतु  गड्ढा खोदा जा रहा है जहाँ डाला छठ पूजन किया जा सकता है। तहसील सेवराई अंतर्गत भुल्ली बाबा की चौरी के स्थान पर कैनाल घाट गहमर में दर्शन पूजन हेतु श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है।

Image 1

Check Also

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गाजीपुर! छठ महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी अनुपम …