Breaking News

शिक्षण संस्थान माँ शारदा चिल्ड्रेन कॉलेज जलालाबाद गाज़ीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया बाल दिवस

गाजीपुर। शिक्षण संस्थान माँ शारदा चिल्ड्रेन कॉलेज जलालाबाद गाज़ीपुर के प्रांगण में दिनांक 14 नवंबर 2026 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। बाल दिवस के इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं द्वारा बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया था। इस भव्य बाल मेले का उद्घाटन सुधाकर सिंह कुशवाहा (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा गाज़ीपुर) द्वारा माँ शारदा ग्रुप के चेयरमैन सूरज मौर्या व प्रबंधक-निदेशक बृजेश कुशवाहा, प्रधानाचार्य रामप्रताप मौर्या एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों और सभी शिक्षक और छात्रों के गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर हुआ। तत्पचात मुख्य अतिथि व विद्यालय के चेयरमैन व प्रबंधक निदेशक एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की।इस बाल मेले में शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल जैसे बड़ा पाव, पेस्ट्रीज  मोमोस, समोसा चाट, टमाटर चाट, फ्रूट चाट, पानी पूरी, बर्गर, ब्रेड पकोड़ा डोनट, वेज बिरयानी, मेंचूरियन, नूडल्स, इडली,  डोसा, क्रीम रोल, पापकॉर्न, गुलाब जामुन, ढोकला, मिक्स फ्रूट्स इत्यादि लगाये गये थे। छोटे बच्चों के मनोरंजन के मिक्की माउस, जमपिंग स्टेज, चरखी इत्यादि लगाये गये थे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं मेले का भरपूर आनंद लिया। बाल मेले में अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के चेयरमैन, प्रबंधक-निदेशक ने सभी छात्रों को बाल दिवस बधाई दी। विद्यालय के प्रबंधक निदेशक सर द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्बोधन कार्यक्रम अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों को बाल दिवस की शुभकामनायें देते हुए, आये हुए सभी अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी छात्र, अभिभावक,  शिक्षक व सभी छात्र उपस्थित रहे।

Image 1

Check Also

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी में टेकटॉक एरिना ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के सीएसआई …