Breaking News

गाजीपुर: अल्‍पसंख्‍यक मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने ऐतिहासिक स्‍थल का किया दौरा, बाबा पंजाबी शाह के मजार पर चढ़ाई चादर  

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज विभाग के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने ऎतहासिक स्थल भितरी का दौरा किया। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने धार्मिक स्थलों पर चादरपोशी करने से लेकर ऐतिहासिक धरोहरों का निरीक्षण किया और विपक्ष पर तीखे राजनीतिक हमले भी बोले। भितरी पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। तत पश्चात दानिश आजाद अंसारी ने प्रसिद्ध सूफी संत बाबा पंजाबी शाह की मजार पर पहुंचकर चादर चढ़ाई और देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे, खुशहाली तथा प्रदेश की निरंतर तरक्की के लिए दुआ मांगी। तत्पश्चात ​सम्राट स्कंदगुप्त की लाट का निरीक्षण व जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया। धार्मिक कार्यक्रम के बाद राज्यमंत्री ने भितरी स्थित ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के स्थल ‘सम्राट स्कंदगुप्त की लाट’ (स्तंभ) का भ्रमण किया। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री सनाउल्लाह शन्ने ने उन्हें इस प्राचीन स्थल के इतिहास, महत्व और सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया। धरोहर की स्थिति का जायजा लेने के बाद मंत्री ने आश्वासन दिया कि वीर सम्राट स्कंदगुप्त की इस ऐतिहासिक धरोहर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए शासन स्तर पर हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे आगामी दिसंबर माह में पुनः भितरी का दौरा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और पत्रकारों से वार्ता करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। ​आजम खान पर आरोप: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में लिए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए अंसारी ने कहा कि मुस्लिम समाज के वोटों के दम पर राजनीतिक पहचान और मंत्री पद हासिल करने वाले आजम खान ने उसी समाज के साथ बेवफाई की। उन्होंने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के संदर्भ में आरोप लगाया कि आजम खान ने इसे शिक्षा का केंद्र बनाने के बजाय अपनी कमाई का जरिया बना लिया। ​अखिलेश यादव पर तंज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर तंज कसते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही समाजवादी पार्टी के नेता अपने एसी कमरों से बाहर निकलकर जनता के बीच पहुंचने का दिखावा करने लगते हैं। ​2027 विधानसभा चुनाव का दावा: असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के संभावित गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि विपक्ष के किसी भी गठबंधन का असर नहीं होगा और वर्ष 2027 में भी उत्तर प्रदेश में योगी-मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार ही बनेगी। राज्यमंत्री के इन बयानों के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवपूजन राम, मण्डल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा,जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, प्रवीण त्रिपाठी, आशु दुबे ,राजेश गुप्ता,तेरसू यादव, मुजीबुर रहमान, दानिश वरा, सफदर अली बाबर, शानू प्रधान, सरफराज पहलवान, राकेश यादव, रोशन और गुरुप्रसाद गुप्ता,कमलेश पाण्डेय,सतेन्द्र सिंह,श्रीकांत सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मोजूद थे।

Image 1

Check Also

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गाजीपुर! छठ महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी अनुपम …