गाजीपुर। बाल दिवस के अवसर पर मां भगवती धाम सेवा ट्रस्ट की ओर से तुलापट्टी स्थित मां भगवती मंदिर परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर आधारित परीक्षा, चित्रकला एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 27 मेधावी बच्चों को मुख्य अतिथि वीरेंद्र पाल ने मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां भगवती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। ट्रस्ट के वार्षिकोत्सव एवं स्थापना दिवस के अवसर पर बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इसमें कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विषय आधारित परीक्षा तथा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए चित्रकला एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गईं।समारोह में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वहीं, परीक्षा में शामिल अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वक्ताओं ने बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए ट्रस्ट की पहल की सराहना की।इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव हरेंद्र यादव, संतोष यादव, विजय बहादुर पाल, अवधेश यादव, नितीश दुबे, बृजेश मिश्रा, कमलेश यादव, पंकज दुबे, सुभाष यादव, रामबृक्ष यादव, शैलेंद्र पाल एवं ज्ञानेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन दुबे ने की तथा संचालन चेतक एकेडमी के प्रबंधक राजीव यादव ने किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….