मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र मुंगेश्वर सुल्तानपुर कांशीराम आवास में रविवार की रात तीन बजे प्रेमिका शहजादी के घर सोते समय असगर (35) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। महिला ने पुलिस को सूचना दिया कि उसके पति की हत्या कर कोई भाग गया। पहुंची पुलिस ने पूछताछ शुरू किया तो पता चला कि असगर, शहजादी का प्रेमी था, जो पति की गैर मौजूदगी में उसके घर रहता था। ये बात पुलिस को खटक रही थी। उसके भाई अफसर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस शहजादी सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाना के मछली बाजार का निवासी असगर अपने परिवार के साथ मऊ कोतवाली थाना के मुंशीपुरा मुहल्ले में परिवार के साथ रहते थे और ई-रिक्शा चलाकर जीविकोपार्जन करते थे। कांशीराम आवास में रहने वाली शहजादी से प्रेम प्रसंग चलता था। शहजादी पांच बच्चों के साथ रहती है, उसका पति जिले से बाहर रहकर काम करता है। उसकी गैर मौजूदगी में असगर और शहजादी पति पत्नी की तरह साथ रहने लगे। शहजादी ने पुलिस को फोन करके सूचना दिया कि, रविवार की रात तीन बजे एक व्यक्ति दरवाजा खोलवाकर अंदर घुसा और उसके पति पर धारदार चाकू से हमला कर हत्या कर दिया और भाग गया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी नितेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ी आता देख वहां भीड़ लग गई। पूछताछ के दौरान शहजादी के बच्चे पुलिस को कुछ बताने को तैयार नहीं थे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….