वाराणसी। निदेशक प्रोफेसर एस एन संखवार की अध्यक्षता में वार्षिक दिवस समारोह कमेटी की बैठक आई एम एस कमेटी रूम में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के समन्वयक प्रोफेसर टी पी चतुर्वेदी द्वारा पिछले वर्ष कार्यक्रम की समीक्षा की गयी तथा इस वर्ष के स्वास्थ्य मेला के समन्वयक प्रोफेसर वी एन मिश्रा से इस वर्ष जनता के स्वास्थ्य मेले में बेहतर सुबिधाये उपलब्ध कराने हेतु चर्चा की । प्रोफेसर बी एन मिश्रा ने बताया कि महामना के उद्देश्य के अनुरूप इस वर्ष चिकित्सा विज्ञान संस्थान के साथ ही तकनीकी विशेषज्ञता के लिए आई आई टी का सहयोग, ए आई का उपयोग एवं अन्य तकनीकी संसाधनों का सहयोग लिया जाएगा । निदेशक ने कहा कि काशी की जनता को बेहतर स्वास्थ्य के लिए नि: शुल्क जाँच तथा आधुनिक चिकित्सा, आयुर्वेद चिकित्सा एवं डेन्टल चिकित्सा के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा समुचित सुझाव दिया जाएगा ।संकाय प्रमुख मेडिसिन प्रोफेसर संजय गुप्ता, संकाय प्रमुख आयुर्वेद प्रोफेसर मुर्ती एवं डेंटल संकाय प्रमुख प्रोफेसर अतुल भटनागर प्रोफेसर भुवाल राम ,प्रोफेसर प्रोफेसर एस के भारती आदि सभी कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की सफलता के लिए सुझाव दिए गए।इस अवसर पर प्रोफेसर वी एम सिंह, वैद्य सुशील दुबे, डाक्टर अखिलेश चन्द्र, डाक्टर महेश , प्रोफेसर संगीता, डा नीरज त्रिपाठी डॉक्टर संतोष सिंह प्रोफेसर अजय पाण्डे आदि सभी कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे ।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….