Breaking News

भदोही: वाहन की चपेट में आने से ट्रांसपोर्ट संचालक शैलेश पांडेय की मौत, आक्रोशित ग्रामीणो ने किया चक्‍काजाम

भदोही। कोतवाली के रजपुरा चौराहे के पास ट्रक से कुचलकर ट्रांसपोर्ट संचालक शैलेश पांडेय उर्फ बबलू (50) की मौत हो गई। वह मंगलवार को मां विंध्यवासिनी धाम दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। काफी समझाने-बुझाने के बाद 20 मिनट बाद लोग शांत हुए। जौनपुर के पंचवल, रामपुर निवासी ट्रांसपोर्ट संचालक शैलेश पांडेय उर्फ बबलू हर मंगलवार की सुबह विंध्याचल, मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी दर्शन करने के लिए जाते थे। मंगलवार की सुबह भी वह विंध्यवासिनी धाम दर्शन के लिए निकले थे। घर से निकले हुए उन्हें अभी 15 मिनट ही हुआ था कि इस बीच वे जैसे ही रजपुरा चौराहे पर पहुंचे। इस बीच औराई की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक रजपुरा चौराहे से होकर इंदिरा मिल चौराहे के तरफ तेजी से मुड़ी। जिससे वे ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और कुचलकर मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। जिससे आक्रोशित लोगों ने रजपुरा चौराहे पर ही जाम कर दिया। करीब 15 मिनट तक लोगों ने जाम लगाए रखा। जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ अशोक कुमार मिश्रा व कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने समझा बुझा शांत किया। सीओ अशोक मिश्रा ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

वाराणसी: शिक्षक दिवस पर डॉ सन्ध्या यादव राष्ट्रीय शिक्षक शिरोमणि सम्मान-2026 से सम्मानित

वाराणसी। नंदगंज चौरा गांव, गाजीपुर की वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विषेषज्ञ एवं एसोसिएट प्रोफेसर …