Breaking News

गाजीपुर: 24 अक्‍टूबर को मनाई जाएगी डा. राही मासूम रजा शताब्‍दी समारोह, सैकड़ों बुद्धिजीवी लेंगे भाग

गाजीपुर। डा. राही मासूम रजा शताब्‍दी समारोह का आयोजन 24 अक्‍टूबर को दोपहर 2:30 बजे अग्रवाल पैलेस मालगोदाम रोड में आयोजित होगा। यह जानकारी माटी संस्‍था के आसिफ ने बताया कि पूरी दुनिया में गाजीपुर का नाम रोशन करने वाले महाभारत धारावाहिक के संवाद लेखक कवि और महान उपन्‍यासकार डा. राही मासूम रहा का शताब्‍दी समारोह में देश के जाने-माने कला, शिक्षा और मीडिया जगत के 100 दिग्‍गज बुद्धिजीवी भाग लेंगे। जिसमे महाभारत धारावाहिक के सूत्रधार श्री हरीश भिमानी, सुप्रसिद्ध गायिका पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल, पूर्व आईपीएस एवं महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति श्री वी. एन. राय, मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय, हिंदी विभाग, कोलकाता विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. अरुण होता, सर सैयद अकादमी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. शाफे किदवई, ज़ी मीडिया के एडिटर श्री तारिक फरीदी, IGNOU के रजिस्ट्रार प्रो. जितेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. बी. आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली के प्रॉक्टर प्रो. सत्यकेतु सांकृत, फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट के निदेशक श्री शिशिर सोमवंशी, जनसंचार विभाग, मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय, हैदराबाद के अध्यक्ष प्रो. एहतेशाम खान, हिंदी विभाग, गोरखपुर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. दीपक त्यागी आदि भाग लेंगे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 24 अक्‍टूबर को होगा ट्रायल

गाजीपुर। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया है कि प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता दिनांक …