Breaking News

गाजीपुर: बेदबिहारी पोखरा कासिमाबाद में 23 अक्‍टूबर को होगा विराट कुश्‍ती दंगल का आयोजन  

गाजीपुर। कासिमाबाद क्षेत्र के बेदबिहारी पोखरा पर 23 अक्टूबर को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय स्तर सहित विभिन्न क्षेत्रों के पहलवान अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे।आयोजक अनिल यादव ने बताया कि दंगल का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र के कुश्ती प्रेमियों में उत्साह है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। आयोजन में सुनील पहलवान, रामसूरत पहलवान, उमेश यादव प्रधान, बेदू सिंह, गोरख यादव झमेली पहलवान सहित समस्त ग्रामवासी निवेदक है।

Image 1

Check Also

डॉ. कुँअर नसीम रज़ा सिकरवार ने फीता खोलकर किया भारतीय आवाम पार्टी के गाजीपुर जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन

गाजीपुर। आज जनपद गाजीपुर के रौजा स्थित भारतीय आवाम पार्टी (राष्ट्रीय) के कार्यालय पर एक …