गाजीपुर। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया है कि प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता दिनांक 31-10-2026 से 01-11-2026 तक जनपद वाराणसी में आयोजित की जानी है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल दिनांक 24-10-2026 को प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जायेगा। इच्छुक खिलाडी अपनी प्रविष्टि दिनांक 24-10-2026 को प्रातः 09.30 बजे तक दे सकते है साथही चयनित खिलाडी वाराणसी मण्डल में 26-10-2026 को डा० संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में प्रातः 09.00 बजे प्रतिभाग करेंगे । खिलाडी अपने साथ में पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा, प्रवेश निःशुल्क होगा । उक्त राज्य स्तरीय समन्वय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वही खिलाडी भाग ले सकते है जिनका आयु दिनांक 17-09-2006 से 16-09-2008 के मध्य होनी चाहिए। वही खिलाडी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….