Breaking News

आजमगढ़: सांस्कृतिक समारोह में बंगीय समाज द्वारा विशेष पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तबव को ‘कोदंड सम्मान’

आजमगढ़। गौरवशाली पूर्वांचल की परंपरा में आजमगढ़ के गौरव का शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा महोत्सव के पावन अवसर पर द्वारका बंगीय समाज द्वारा एक विशेष सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह दिल्ली में रहने वाले 10 लाख से अधिक बंगाली परिवारों की ओर से दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था, जोन-I)  देवेश चंद्र श्रीवास्तव (IPS) को आम जनमानस की सुरक्षा, सेवा और सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनके अतुलनीय योगदान के लिए ‘कोदंड सम्मान’ से अभिनंदन किया।इस गौरवमयी अवसर पर द्वारका के डीसीपी श्री कुशल पाल सिंह जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कोदंड का अर्थ है मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का दिव्य धनुष, जो रक्षा, न्याय और सुशासन का प्रतीक है। जिस प्रकार श्रीराम ने कोदंड धारण कर धर्म और न्याय की रक्षा की, उसी प्रकार दिल्ली पुलिस दिन-रात नागरिकों की सुरक्षा का दायित्व निभा रही है। इसी भाव को नमन करने के लिए बंगीय समाज ने यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर ‘कोदंड’ का निर्माण करने वाले इंजीनियर एल.के. आनंद ने अपने हाथों से मुख्य अतिथि का सम्मान किया। समारोह में दशहरा और दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में प्रसिद्ध पार्श्व गायिका साधना सरगम (मुंबई) की भक्तिमय प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में द्वारका बंगीय समाज के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष आर. के. सरकार, महासचिव राजवीर सरकार, सांसद प्रतिनिधि कुशल शेखावत, मंगल पांडेय और अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के संयोजक अरविंद चित्रांश सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Image 1

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिकविदों का अंतरराष्ट्रीय शोध जगत में परचम: ‘मैक्सीन’ आधारित नैनोमटेरियल्स पर शोध-समीक्षा पत्र प्रतिष्ठित ‘ACS’ जर्नल में प्रकाशित

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के शोधकर्ताओं ने मैटेरियल साइंस और एडवांस्ड बायोमेडिकल …