Breaking News

सोनभद्र: मॉर्निंग वॉक करते समय पिकअप की चपेट में आने से व्‍यापारी की मौत

सोनभद्र। जिले के बभनी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से व्यापारी गिरवर प्रसाद (47 वर्ष) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार बभनी निवासी व्यापारी गिरवर प्रसाद पुत्र विरझू प्रसाद मंगलवार की सुबह करीब 4.45 बजे रोज की तरह टहलने निकले थे। बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर बीआरसी के समीप रेणुकूट की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने घायल गिरवर प्रसाद को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर डीएम ने समूह की महिलाओ से किया संवाद, कहा- अपने प्रोडक्ट के क्वावलिटी से कभी नही करें समझौता

गाजीपुर! दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह के …