Breaking News

अप्रैल माह के अंत में घोषित हो सकता है हाईस्‍कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्‍ट

प्रयागराज। यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से प्रारंभ होकर शनिवार को समाप्त हो गया। प्रदेश के 254 केंद्रों पर करीब 2.75 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के लिए अंतिम तिथि एक अप्रैल निर्धारित थी, लेकिन इस अवधि में तीन दिन अवकाश के कारण मूल्यांकन कार्य स्थगित रखा गया था। ऐसे में चार अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य निर्धारित 15 कार्यदिवस संपन्न हो गया। अब अवार्ड ब्लैंक को क्षेत्रीय कार्यालय में जमा कराए जाने के साथ परीक्षाफल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पिछले वर्ष परीक्षाफल 25 अप्रैल को घोषित किया गया था। इस वर्ष भी अप्रैल माह में ही परिणाम घोषित किया जाएगा।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …