Breaking News

गाजीपुर: ब्रह्म स्‍थान देवकली में स्‍थापित मां दुर्गा की भव्‍य प्रतिमा की क्षेत्र में हो रही है चर्चा

गाजीपुर। ब्रह्म स्थल देवकली परिसर में 50 फुट ऊंचा भव्‍य पाण्डाल का निर्माण किया गया है। जिसमे बड़हलगंज गोरखपुर से लाखों रूपे की लागत से निर्मित 20 फूट चौड़ाई तथा 10 फुट ऊंचा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन, अर्चन का कार्य जारी है। समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार मौर्य व प्रबंधक विशाल वर्मा ने बताया मूर्ति की विशेषता है कि मां दुर्गा की आंखे व पलके निरंतर खुल रही हैं व बन्द हो रही है जिसे देखने के लिए दूर दराज के भक्त जन आ रहे है। पाण्डाल की भव्‍य सजावट कर देवी जागरण का कार्यक्रम चल रहा है। पूजन का कार्य आचार्य पं. सुधाकर पाण्डेय की देख रेख में चल रहा है। भरत मिलाप के दिन बिहार के लोकगीत गायक ओमप्रकाश दिवाना व रजनीगंधा बिहार के बीच बिरहा मुकाबला 21 अक्टूबर को रांत्रि 07 बजे से आयोजित है। कार्यक्रम में अशोक वर्मा, वरूण वर्मा, अजय बाबा, दीपक वर्मा, दिल्लू यादव, सतोष यादव, शिवम जायसवाल, अमित वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, सत्यप्रकाश गुप्ता, गोविन्दा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अवधेश मौर्य, गणेश चौरसिया, मनीष जायसवाल, आदि लोगों का सहयोग उल्लेखनीय है।

Image 1

Check Also

वाराणसी: ओवरब्रिज पर बेकाबू ट्रक ने एसयूवीं कार में मारी टक्कर, चार दर्शनार्थियों की मौत, चार गंभीर

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह करीब छह बजे कश्मीर से सेब …