Breaking News

गाजीपुर: शिक्षक-स्नातक एमएलसी प्रत्‍याशी के समर्थन में एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने की बैठकें कर जिताने की अपील

गाजीपुर। विधानसभा जंगीपुर अंतर्गत मरदह विकास खंड के बौरी, इंदौर, हरहरी, मरदह, कबीरपुर, टीसौरी एवं घरिहा में शिक्षक-स्नातक मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर उपस्थित शिक्षक, स्नातक मतदाता बंधुओं एवं सम्मानित जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन में सभी मतदाताओं से आगामी वाराणसी खंड शिक्षक एमएलसी एवं वाराणसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शिक्षक खंड से डॉ. प्रमोद मिश्रा जी एवं स्नातक खंड से श्री केदारनाथ सिंह जी को अपना बहुमूल्य मत, समर्थन एवं आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। यह सम्मेलन मरदह ब्लॉक के 7 प्रमुख स्थलों पर आयोजित किया गया, जिसमें संबंधित ग्राम पंचायतों के मतदाताओं ने प्रतिभाग किया:-

  1. बौरी – बौरी, रानीपुर, तिलाड़ी, अविसहन, सरवनडीह
  2. इंदौर – इंदौर, फेफरा, तेजपुरा, खजुरगाँव, सराय मुबारक
  3. हरहरी – हरहरी, सलेमापुर, गोविंदपुर किरत, दुर्खुशी, बरेंदा, गुलालसराय
  4. मरदह – मरदह
  5. कबीरपुर – STS International School
  6. टीसौरी – टीसौरी, मटेहू, बहतुरा, गाई, बसवारी
  7. घरिहा – घरिहा, चवर, तिलाड़ी, महिपालपुर

इस अवसर पर प्रमुख रूप सेभाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय,ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह,ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश सिंह होकाडू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कौशल सिंह, मनोज सिंह बस्तपुर, राजेश चौहान बस्ता प्रमुख,जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र सिंह व शशिप्रकाश सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष मनिहारी राकेश सिंह अंशु, प्रधान अश्विनी राय, प्रधान अजय राय, प्रधान श्री अरविंद सिंह, राजेश सिंह,अंकित सिंह, हिमांशु सिंह, मिंटू राय, प्रवीण पटवा,राहुल सिंह सहित समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य, स्नातक-शिक्षक मतदाता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Image 1

Check Also

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनियां गाजीपुर में मनाई गई सर सैयद अहमद खाँ की जयंती

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनिया में महान शिक्षाविद् एवं समाज सुधारक सर सैयद अहमद खाँ …