Breaking News

अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर बना विजेता, टीडी कालेज जौनपुर द्वितीय, तीसरे पर पीजी कालेज गाजीपुर  

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के तत्वावधान में सत्यदेव डिग्री कॉलेज, गाजीपुर के परिसर में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) में मेजबान सत्यदेव डिग्री कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में टीडी कॉलेज, जौनपुर की टीम उपविजेता रही, जबकि पीजी कॉलेज, गाजीपुर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत गाजीपुर और जौनपुर जनपद से कुल आठ टीमों ने प्रतिभा किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय जी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं। अन्य विशिष्ट अतिथि गांव में भारतीय जनता पार्टी के नेता विवेकानंद पांडेय,पीयूष कांत चौबे,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री विनोद उपाध्याय, भाजपा नेता सुरेंद्र प्रताप सिंह चंचल सिंह, राजेंद्र यादव भी कार्यक्रम मे उपस्थित रहे व छात्रों का उत्साहवर्धन किया उनको अपनी शुभकामनाये दी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. शेखर सिंह ने विजेता सत्यदेव डिग्री कॉलेज की टीम को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी उत्साह, परिश्रम और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार सहित खेल जगत से जुड़े अनेक शिक्षक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम को ऊर्जा विवेक सौरभ जी ने माइक के माध्यम से प्रतियोगिता की रूपरेखा, मैचों की जानकारी और खेल से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं रोचक बनाए रखा, वहीं, श्री कमलेश सिंह ‘टून्ना ‘ जी ने पूरे मैच के दौरान उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाजीपुर के निदेशक प्रमोद कुमार सिंह व डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह जी भी उपस्थित है उन्होंने भी छात्रओं को अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज गाजीपुर के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह  की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने भी छात्रों को प्रोत्साहित किया और आगे भविष्य में उनको ऐसे ही खेलने व आगे बढ़ने की, अपनी  शुभकामना दी। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए खेलों को शिक्षा का अभिन्न अंग बताया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सभी संबंधित शिक्षकों, आयोजकों और सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम की भूमिका में 2 दिन से अद्भुत सहयोग प्रदान करते हुए सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज के काउन्सलर दिग्विजय उपाध्याय जी कभी सहयोग अभूतपूर्व रहा और अंतिम क्षण तक उन्होंने भी छात्रों के लिए, उज्जवल भविष्य की प्रार्थना बरम बाबा और सैयद बाबा के परिसर में की और टीम की विजय होने पर अपना खुशी व्यक्त करते हुए सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में सत्यदेव डिग्री कॉलेज, गाजीपुर के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय से आए सभी अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षकों और प्रतिभागी टीमों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सत्यदेव डिग्री कॉलेज के परिसर में प्रतियोगिता आयोजित करने तथा विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के लिए वे विश्वविद्यालय के प्रति कृतज्ञ हैं। उन्होंने सभी टीमों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी खेल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया। इस प्रकार प्रतियोगिता ने न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि विभिन्न महाविद्यालयों के बीच खेल भावना, आपसी सहयोग और सौहार्द को भी मजबूत किया। सत्यदेव डिग्री कॉलेज की इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा।

Image 1

Check Also

विधायक जै किशन साहू ने बैकुंठ धाम चोचकपुर का किया लोकार्पण, क्षेत्रीय लोगों को मिलेगी सुविधा

गाजीपुर। सदर विधायक जै किशन साहू ने शनिवार को चोंचकपुर स्थित श्मशान घाट पर विधायक …