Breaking News

गाजीपुर: समाजसेवी पंकज जायसवाल के प्रयास से माता-पिता से मिले गुमशुदा मासूम बच्चे

गाजीपुर। शनिवार को धरवां स्थित सोहराब बाबा की मजार के पास से गुम हुए दो मासूम बच्चों को समाजसेवी एवं ग्रामसभा बरहपुर निवासी  पंकज जायसवाल के अथक प्रयास से उनके माता-पिता से मिलवाया गया। बच्चों के सकुशल अपने माता-पिता से मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चों के माता-पिता मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले हैं और धरवां स्थित सोहराब बाबा की मजार के पास रहकर काम-धंधा करते हैं। दोनों बच्चों में एक की उम्र लगभग सात वर्ष है, जबकि दूसरा बच्चा उससे भी छोटा है। किसी कारणवश दोनों बच्चे अपने माता-पिता से बिछड़ गए थे। बाद में ये बच्चे नोनहरा थाना क्षेत्र की अटवां मोड़ पुलिस चौकी पर मिले। इसकी जानकारी मिलने पर पंकज जायसवाल ने पहल करते हुए बच्चों को उनके माता-पिता से मिलवाने का प्रयास किया और इसमें सफलता हासिल की। मासूम बच्चों को उनके परिवार से मिलवाकर पंकज जायसवाल ने मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस पुनीत कार्य से उन्हें काफी प्रसन्नता हुई। उनके इस प्रयास की सराहना की जा रही है।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: माता शबरी के जूठे बेर खाए, हनुमान से मिले श्रीराम; सुग्रीव से हुई मित्रता

गाजीपुर। अति प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में शनिवार, 17 अक्टूबर को लंका मैदान …