Breaking News

जौनपुर: दुर्गा पंडाल में लगे टेंट के पाइप में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के खटहरा गांव में दुर्गा पूजा पंडाल के पास करंट की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पंडाल में लगाए गए टेंट के पाइप में बिजली का करंट उतर आया था। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मासूम की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। खटहरा गांव निवासी नीरज सरोज का सात वर्षीय बेटा रिव्यांश सरोज उर्फ कल्लू मुर्तजाबाद-बगथरी स्थित माइक्रोटेक विद्यालय में एलकेजी का छात्र था। वह अपनी दो वर्षीय बहन से बड़ा और परिवार का इकलौता बेटा था। पिता नीरज सरोज महाराष्ट्र के मुंबई-नासिक क्षेत्र में एक डेयरी कंपनी में काम करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में दुर्गा पूजा पंडाल लगाने की जिम्मेदारी गोलू टेंट हाउस को दी गई थी। पंडाल में टेंट का पाइप लगाते समय उसमें करंट उतरने की बात सामने आई है। इसी की चपेट में आने से बालक की जान चली गई। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। सूचना मिलने पर केराकत कोतवाली पुलिस के साथ चंदवक, जलालपुर और गौराबादशाहपुर थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद शव के अंतिम संस्कार और पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों तथा ग्रामीणों में अलग-अलग मत सामने आए। कुछ लोग तत्काल अंतिम संस्कार करना चाहते थे, जबकि अन्य पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में थे।

Image 1

Check Also

मॉरीशस में भोजपुरी की जय और जय भारत

आजमगढ़। मॉरीशस के पावन धरती पर भोजपुरी के अलख जगा रहल भोजपुरी जन-जागरण यात्रा में …