Breaking News

अशोका इंस्‍टीट्यूट वाराणसी में गेमिफिकेशन और शैक्षणिक खेलों पर कार्यशाला सम्पन्न

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में आईईईई स्टूडेंट चैप्टर, कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया स्टूडेंट ब्रांच और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में द एरा ऑफ गेमिफिकेशन एंड सीरियस गेम्स इन एजुकेशन विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीएसइ विभाग के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आधुनिक शिक्षा में खेल आधारित शिक्षण की उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला में बेनेट यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विवेक कुमार ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि गेमिफिकेशन के माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया को अधिक रोचक, संवादपरक और प्रभावी बनाया जा सकता है। शैक्षणिक खेल विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के साथ उनकी तार्किक क्षमता, रचनात्मक सोच और समस्या समाधान कौशल को विकसित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने आधुनिक शिक्षा में इंटरैक्टिव गेम आधारित लर्निंग की बढ़ती भूमिका और इसके व्यावहारिक उपयोगों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर आईईईई की सीनियर मेम्बर व डायरेक्टर अशोका डॉ. सारिका श्रीवास्तव ने कहा कि बदलते तकनीकी परिवेश में शिक्षण पद्धतियों को अधिक प्रभावी और विद्यार्थी केंद्रित बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षण तकनीकों का प्रयोग विद्यार्थियों में सीखने के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी रचनात्मक क्षमता को विकसित करने में सहायक है। कार्यक्रम का संचालन यूबिका श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डीन सीएसई डॉ. एल.एस. मौर्य ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सीएसइ विभागाध्यक्ष डॉ. अनुभव प्रसाद, एआई एंड एमएल विभाग की प्रमुख डॉ. प्रीति कुमारी, बीसीए विभागाध्यक्ष इं.प्रदीप भंडारी, डीएस विभागाध्यक्ष इं.अभय मौर्य और इं.विभांशु शंकर सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: स्‍व. रामबाबू के परिजनों से मिले एमएलसी चंचल सिंह, नौकरी सहित हर संभव मदद का दिया आश्‍वासन  

गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने …