Breaking News

सोनभद्र: अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे गहरी खाई में गिरी, दो की मौत

सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव के पास शनिवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार विकास गोंड (20) और मनीष गोंड (22) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार गुरमा कॉलोनी के मझियान बस्ती निवासी विकास और मनीष पल्सर बाइक से गुरमा से चोपन की ओर जा रहे थे। जब वे पटवध स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी सड़क के तीव्र मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज गति होने के कारण बाइक सीधे सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और दोनों युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर गुरमा चौकी पुलिस और चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेज दिया। चोपन थाना प्रभारी गोपालजी गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार और बाइक के अनियंत्रित होने के कारण हुआ है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …