Breaking News

गाजीपुर: खाद्य विभाग में दीपावली से पूर्व मिठाई और किराना के दुकानों पर छापा मारकर एकत्र किया सैम्‍पल

गाजीपुर। आगामी दीपावली पूर्व के अवसर पर आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल-12 नमूना संग्रहित किया गया, जिसमें दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को कासिमाबाद चौराहा, गाजीपुर स्थित जयशंकर चौरसिया के प्रतिष्ठान मेसर्स-चौरसिया मिष्ठान भण्डार से बर्फी का 01 नमूना, दिलदारनगर फातिमा हास्पिटल रोड, गाजीपुर स्थित रिजबान के प्रतिष्ठान मेसर्स-शमा चिकन बिरियानी से हैदराबादी बिरियानी का 01 नमूना, हुसैनाबाद, दिलदारनगर गाजीपुर स्थित शमशेर के प्रतिष्ठान मेसर्स-शाहिद बिरियानी एण्ड मसाला से हैदराबादी बिरियानी का 01 नमूना, हुसैनाबाद, दिलदारनगर गाजीपुर स्थित तसलीम के प्रतिष्ठान मेसर्स-सना टेªडर्स से धनिया पाउडर का 01 नमूना संग्रह किया तथा दिनांक 22.10.2026 को रौजा मुहम्मदाबाद बस स्टैण्ड, गाजीपुर स्थित अरशद बेलाल के प्रतिष्ठान मेसर्स-मॉ स्वीट हाउस से बर्फी का 01 नमूना संग्रह, बंशीबाजार, मेन रोड, गाजीपुर स्थित रमायन यादव के पनीर विनिर्माण प्रतिष्ठान से पनीर का 01 नमूना, बंशीबाजार, सैनिक चौराहा, गाजीपुर स्थित ओमप्रकाश कन्नौजिया के पनीर विनिर्माण प्रतिष्ठान से पनीर का 01 नमूना संग्रह तथा सकलेनाबाद, गाजीपुर स्थित नीरज पटेल के प्रतिष्ठान से पनीर का 01 नमूना संग्रह, सुखडेहरा, भावरकोल गाजीपुर स्थित बेचन गुप्ता के प्रतिष्ठान से खोया का 01 नमूना संग्रह,सुखडेहरा, भावरकोल गाजीपुर स्थित मुरली प्रसाद गुप्ता के प्रतिष्ठान से बेसन का 01 नमूना संग्रह, कबीरपुर कुण्डेसर, भावरकोल गाजीपुर स्थित समपत गुप्ता के प्रतिष्ठान से सरसों तेल (जयश्री ब्राण्ड) का 01 नमूना संग्रह, शाहनिन्दा मुहम्मदाबाद, गाजीपुर स्थित संजय बैरागी के प्रतिष्ठान मेसर्स-बंगाली मिष्ठान भण्डार से पेड़ा का 01 नमूना संग्रह किया गया। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Image 1

Check Also

गाजीपुर में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान, पीजी कालेज के प्राचार्य एवं काशी विद्यापीठ के रजिस्ट्रार ने किया मतदान

गाजीपुर। 23 सितंबर को पूरे प्रदेश में स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के …