वाराणसी। रिसर्च कल्चर सोसाइटी (Research Culture Society) द्वारा 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को कुआलालंपुर, मलेशिया में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का मुख्य विषय अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक अनुसंधान (International Scientific Research) है। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रोफेसर लालता प्रसाद “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संवर्धन में शैक्षिक प्रशासन एवं प्रबंधन में अकादमिक नेतृत्व की भूमिका” (Academic Leadership in Educational Administration and Management in Enhancement of Quality Education) विषय पर मुख्य व्याख्यान (Keynote Lecture) प्रस्तुत करेंगे। अपने व्याख्यान में प्रो. लालता प्रसाद प्रभावी शैक्षिक प्रशासन एवं प्रबंधन के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने में अकादमिक नेतृत्व के महत्व, उसकी प्रमुख विशेषताओं तथा शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए उसकी भूमिका पर प्रकाश डालेंगे। इस सम्मेलन में भारत, मलेशिया, थाईलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, नेपाल, चीन और जापान सहित 45 देशों के प्रतिनिधियों एवं विषय विशेषज्ञों के भाग लेने की संभावना है। सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों से आए विशेषज्ञ वैश्विक मुद्दों, वैज्ञानिक अनुसंधान तथा शिक्षा की गुणवत्ता से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विभिन्न देशों के शिक्षाविदों एवं शोधकर्ताओं को अपने विचारों, शोध अनुभवों और अकादमिक ज्ञान का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….