गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों की आईटी विभाग की टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें गाजीपुर से भाजपा सोशल मीडिया और आईटी विभाग के पूर्व जिला संयोजक और वर्तमान में जिला कार्यसमिति सदस्य कार्तिक गुप्ता को क्षेत्रीय सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। उनके नियुक्ति से भाजपा जनों में हर्ष व्याप्त है। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनकी नियुक्त पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया है। ज्ञात हो कि गाजीपुर संगठन में कार्तिक गुप्ता का पार्टी में पिछला कार्य काफी सक्रिय और सांगठनिक रूप से मजबूत रहा है। वह काफी समय से गाजीपुर जिले में भाजपा के डिजिटल और सोशल मीडिया नेटवर्क की रीढ़ रहे हैं। जिला संयोजक के रूप में लंबा अनुभव वह गाजीपुर जिले में भाजपा आईटी विभाग और बाद में सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक के पद पर कार्य कर चुके हैं। गाजीपुर में भाजपा के बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं का डेटा प्रबंधन, व्हाट्सएप ग्रुप्स और डिजिटल कनेक्टिविटी का ढांचा तैयार करने में उनकी मुख्य भूमिका रही। चुनावी अभियानों और चुनाव संचालन में भी वह पार्टी का अहम हिस्सा रहें। वह गाजीपुर जिला कार्यसमिति की बैठकों, सांगठनिक कार्यक्रमों और स्थानीय स्तर पर पार्टी के प्रमुख आयोजनों में लगातार सक्रिय रहे हैं। गाजीपुर जिले में आईटी और सोशल मीडिया के क्षेत्र में उनके इसी निरंतर और प्रभावी काम को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने अब उन्हें प्रमोट कर काशी क्षेत्र की आईटी टीम में सह-संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….