Breaking News

ESICON 2026 में बीएचयू के डॉ. अभिषेक पाण्डेय ने मोटापे पर वैज्ञानिक सत्र की अध्यक्षता की

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान, वाराणसी के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक पाण्डेय ने चेन्नई में आयोजित ESICON 2026 में मोटापे पर केंद्रित वैज्ञानिक सत्र की अध्यक्षता की। एंडोक्राइन सोसाइटी ऑफ इंडिया का यह 55वाँ वार्षिक सम्मेलन 22 से 25 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है।सत्र में डॉ. रितेश अग्रवाल ने “मोटापे के दुष्परिणाम” तथा डॉ. सुशील जिंदल ने “मोटापे से ग्रस्त रोगी का चिकित्सकीय मूल्यांकन” विषय पर व्याख्यान दिया। इसके बाद इन विषयों पर चर्चा हुई। दूसरे व्याख्यान और चर्चा में डॉ. श्रीनाथ अश्वथैया ने डॉ. पाण्डेय के साथ सह-अध्यक्ष की भूमिका निभाई।वैज्ञानिक सत्र में मोटापे के स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों और रोगियों के समग्र चिकित्सकीय मूल्यांकन पर विचार-विमर्श हुआ। डॉ. पाण्डेय की सहभागिता से इस राष्ट्रीय सम्मेलन की अकादमिक गतिविधियों में चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू का प्रतिनिधित्व हुआ।

Image 1

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन का सख्त रुख: ई-ऑफिस लागू होने के बाद भी पत्रावलियों में देरी पर कुलपति ने दी कड़ी चेतावनी

लखनऊ! लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुदृढ़, पारदर्शी और तीव्र बनाने के उद्देश्य से …