Breaking News

शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल गाजीपुर की शिल्पा ने राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गाजीपुर का मान

गाजीपुर। सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाजीपुर की छात्रा शिल्पा यादव ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। हरियाणा के कैथल स्थित आरकेडी पब्लिक स्कूल में 15 से 20 अक्टूबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय के चार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शिल्पा की सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में शिल्पा यादव के साथ नेवेद्या आनंद, अर्पिता कुमारी और अंजली यादव ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन चारों खिलाड़ियों का चयन प्रतापगढ़ में 15 से 18 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिल्पा ने कांस्य पदक हासिल कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। निदेशक डॉ. नदीम अधमी ने खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यार्थी भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे। प्रधानाचार्य इकरामुल हक, उपप्रधानाचार्य हनीफ अहमद सिद्दीकी और समन्वयक अंजली श्रीवास्तव ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर बॉक्सिंग कोच देवेंद्र प्रजापति, टीम मैनेजर परवीन सुल्ताना सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा की इस उपलब्धि को विद्यालय प्रबंधन ने गौरवपूर्ण बताया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 24 अक्‍टूबर को होगा ट्रायल

गाजीपुर। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया है कि प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता दिनांक …