Breaking News

मुसलमान कब तक दूसरों के लिए बिछाता रहेगा दरी- ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आजम खां से जेल में मुलाकात करने को लेकर निशाना साधा। अम्बेडकरनगर में उन्होंने कहा कि आजम खां लंबे समय से जेल में हैं, लेकिन अखिलेश यादव अब तक उनसे मिलने क्यों नहीं गए। राजभर ने इस मुलाकात को चुनावी जुमला करार देते हुए आरोप लगाया कि अखिलेश यादव चुनाव को ध्यान में रखकर आजम खां से मिलने पहुंचे हैं। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मुसलमानों को भी सत्ता में भागीदारी की इच्छा रखनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मुसलमान कब तक दूसरों के लिए दरी बिछाता रहेगा। राजभर के मुताबिक, अखिलेश यादव चाहते हैं कि भाजपा के डर से मुसलमान सपा को वोट दें। सपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर भी ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस को 170 सीटें कभी नहीं देगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सीटों को लेकर विचार-विमर्श करते-करते चुनाव आ जाएगा और कांग्रेस दौड़ते-दौड़ते थक जाएगी। राजभर ने अपने पुराने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वह सपा के साथ रह चुके हैं और उनके मुताबिक, सपा अपने सहयोगियों को इतना दौड़ाती है कि लोग भाग जाते हैं। उनके इन बयानों से अम्बेडकरनगर में सपा-कांग्रेस गठबंधन और अखिलेश यादव की आजम खां से मुलाकात को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं।

Image 1

Check Also

विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026: मतदाता सूची में लिपिकीय त्रुटियों के कारण किसी मतदाता को मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा- डीएम

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने …