Breaking News

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के आज के मैच में यंग स्टार -बी विजयी

गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 श्रृंखला का आज ग्रुप -बी के सी.पी.सी.-ग्रीन और यंग स्टार -बी के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर सुमित एवं सौरभ तिवारी ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया। आज के मैच में सी.पी.सी.- ग्रीन ने टॉस जीतकर यंग स्टार – बी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया | पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग स्टार – बी की टीम विकेटकीपर आकाश के 32 रनों की बदौलत मैच के 26वें  ओवर की चौथी गेंद पर मात्र 99 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गयी | सी.पी.सी.- ग्रीन के तरफ से नितेश यादव ने सर्वाधिक 5 तथा कप्तान रुद्रा यादव ने 3 और नमन यादव ने 2 विकेट लिया | 100 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सी.पी.सी.- ग्रीन की टीम 33वें  ओवर की तीसरी गेंद पर मात्र 90 रनों के स्कोर पर सिमट कर रह गयी | यंग स्टार – बी के तरफ से सैयद मेहदी इमाम ने सर्वाधिक 4 एवं हिमांशु पासवान ने 3 तथा अमित यादव, शिवम व रंजित ने 1-1 विकेट लिया | आज के मैच में सुमित एवं सौरभ तिवारी ने अंपायर तथा मनीष और पियूष ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि श्रृंखला का अगला मैच कल अजंता-ए और ए.पी.आर.सी.के बीच खेला जायेगा।

Image 1

Check Also

मलेशिया में 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, बीएचयू के प्रो. लालता प्रसाद देंगे मुख्य व्याख्यान

वाराणसी। रिसर्च कल्चर सोसाइटी (Research Culture Society) द्वारा 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को कुआलालंपुर, …