Breaking News

PET-2026 परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु आजमगढ़–गोरखपुर एवं बलिया–प्रयागराज रामबाग के बीच परीक्षा विशेष अनारक्षित गाड़ियों का होगा संचालन

वाराणसी। PET-2026 परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 05151/05152 आजमगढ़–गोरखपुर–आजमगढ़ तथा गाड़ी संख्या 05153/05154 बलिया–प्रयागराज रामबाग–बलिया अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ियों का संचालन तीन फेरों में किया जाएगा।

1.गाड़ी संख्या 05151/05152 आजमगढ़–गोरखपुर–आजमगढ़ अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालनगाड़ी संख्या  05151 आजमगढ़–गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी  का संचालन 24, 29 एवं 31 अक्टूबर, 2026 को तथा गाड़ी संख्या 05152 गोरखपुर–आजमगढ़ अनारक्षित परीक्षा विशेष का संचालन 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 01 नवंबर, 2026 को किया जाएगा।गाड़ी संख्या 05151 आजमगढ़–गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष आजमगढ़ से 19:00 बजे प्रस्थान कर मऊ से 20:05 बजे, इंदारा से 20:20 बजे, बेल्थरा रोड से 20:45 बजे, भटनी से 21:40 बजे तथा देवरिया सदर से 22:07 बजे प्रस्थान कर 23:55 बजे गोरखपुर पहुँचेगी।वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05152 गोरखपुर–आजमगढ़ अनारक्षित परीक्षा विशेष गोरखपुर से 18:30 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 19:30 बजे, भटनी से 19:55 बजे, बेल्थरा रोड से 20:45 बजे, इंदारा जंक्शन से 21:25 बजे तथा मऊ से 21:45 बजे प्रस्थान कर 23:00 बजे आजमगढ़ पहुँचेगी।

  1. गाड़ी संख्या 05153/05154 बलिया–प्रयागराज रामबाग–बलिया अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन गाड़ी संख्या 05153 बलिया–प्रयागराज रामबाग अनारक्षित परीक्षा विशेष का संचालन 24, 29 एवं 31 अक्टूबर, 2026 को तथा गाड़ी संख्या 05154 प्रयागराज रामबाग–बलिया अनारक्षित परीक्षा विशेष का संचालन 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 01 नवंबर, 2026 को किया जाएगा।गाड़ी संख्या 05153 बलिया–प्रयागराज रामबाग अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी बलिया से 19:30 बजे प्रस्थान कर यूसुफपुर से 20:04 बजे, गाजीपुर सिटी से 20:37 बजे, औड़िहार से 21:22 बजे, वाराणसी सिटी से 22:12 बजे, वाराणसी जं से 22:30 बजे, बनारस से 22:50 बजे तथा ज्ञानपुर रोड से 23:37 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00:40 बजे प्रयागराज रामबाग पहुँचेगी।वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05154 प्रयागराज रामबाग–बलिया अनारक्षित परीक्षा विशेष प्रयागराज रामबाग से 18:30 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड से 19:42 बजे, बनारस से 21:03 बजे, वाराणसी जं से 21:20 बजे, वाराणसी सिटी से 21:35 बजे, औड़िहार से 22:22 बजे, गाजीपुर सिटी से 23:07 बजे तथा यूसुफपुर से 23:32 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 01:15 बजे बलिया पहुँचेगी। कोच संरचना: इन परीक्षा विशेष गाड़ियों में साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 तथा एस.एल.आर. के 02 कोच सहित कुल 12 कोच लगाए जाएँगे।

 

Image 1

Check Also

गाजीपुर में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान, पीजी कालेज के प्राचार्य एवं काशी विद्यापीठ के रजिस्ट्रार ने किया मतदान

गाजीपुर। 23 सितंबर को पूरे प्रदेश में स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के …