Breaking News

गाजीपुर: प्रदेश स्‍तरीय सबजूनियर बालिका कुश्‍ती प्रतियोगिता के लिए 27 अक्‍टूबर को होगा ट्रायल

गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्यवय सबजूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता दिनांक 02-11-2026 से 04-11-2026 तक जनपद सुलतानपुर में आयोजित की जानी है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल दिनांक 27-10-2026 को प्रातः 10.30 बजे से नेहरु स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जायेगा। इच्छुक खिलाडी अपनी प्रविष्टि दिनांक 27-10-2026 को प्रातः 10.00 बजे तक दे सकते है साथही चयनित खिलाडी वाराणसी मण्डल में 28-10-2026 को डा० संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में प्रातः 09.00 बजे प्रतिभाग करेंगे । खिलाडी अपने साथ में पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा, प्रवेश निःशुल्क होगा। उक्त राज्य स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में वही बालिका खिलाडी भाग ले सकती है जिनका आयु 17 वर्ष  हो । वर्ष 2009 और 2010 में जन्मे खिलाडी (16-17 वर्ष) प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र है जबकि 2011 में जन्मे खिलाडी 15 वर्ष चिकित्सक या माता पिता की अनुमति प्रमाण पत्र के साथ भाग ले सकते है।

Image 1

Check Also

गाजीपुर में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान, पीजी कालेज के प्राचार्य एवं काशी विद्यापीठ के रजिस्ट्रार ने किया मतदान

गाजीपुर। 23 सितंबर को पूरे प्रदेश में स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के …